Our Leaders
हमारे पेरिश की विभिन्न सेवाओं का संचालन समर्पित और सेवाभावी नेतृत्व समिति द्वारा किया जाता है। इस पृष्ठ पर आप DCYM,Sunday School और WFCS के सभी पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हमारे चर्च की विभिन्न सेवाओं का संचालन समर्पित और सेवाभावी नेतृत्व समिति द्वारा किया जाता है। इस पृष्ठ पर आप DCYM,Sunday School और WFCS के सभी पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों की जानकारी देख सकते हैं।यहाँ आपको प्रत्येक समिति के Director,President,Vice President,Secretary,Joint Secretary,Treasurer,Parish Priest तथा अन्य Committee Members के नाम और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी मिलेगी।हम विश्वास करते हैं कि परमेश्वर के मार्गदर्शन में हमारा नेतृत्व चर्च, युवाओं, बच्चों और महिलाओं की सेवा करते हुए विश्वास और एकता के साथ आगे बढ़ता रहेगा।
HP DCYM COMMITTEE
हमारे पेरिश के युवा मंत्रालय (DCYM) का नेतृत्व करने वाली समर्पित समिति है। यह समिति युवाओं के आध्यात्मिक विकास, नेतृत्व निर्माण तथा विभिन्न कार्यक्रमों और सेवा कार्यों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समिति के सभी सदस्य स्तुति, सेवा और सत्संगति की भावना के साथ कलीसिया एवं युवाओं की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करते हैं।
HP SS COMMITTEE
एचपीएसएस (Hatibari Parish Sunday School) मुख्य समिति पेरिश के बच्चों के आध्यात्मिक विकास और बाइबल शिक्षा के लिए समर्पित नेतृत्व समिति है। यह समिति संडे स्कूल की नियमित कक्षाओं, विशेष कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों का सुव्यवस्थित संचालन करती है। समिति का उद्देश्य बच्चों को परमेश्वर के वचन में बढ़ाना, उत्तम मसीही चरित्र का निर्माण करना तथा उन्हें विश्वास, प्रेम और सेवा के मूल्यों के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
HP WFCS COMMITTEE
हातिबारी पेरिश महिला संगति (HPWFCS) कलीसिया की एक समर्पित सेवा है, जो महिलाओं को विश्वास में बढ़ने, कलीसिया की सेवा करने और प्रेम एवं करुणा के साथ समाज की भलाई के लिए प्रेरित करती है। HP WFCS के समिति प्रार्थना, सहभागिता और विभिन्न सेवाओं के माध्यम से पैरिश के आध्यात्मिक जीवन को सशक्त बनाने तथा महिलाओं को मसीह के मार्ग पर विश्वासपूर्वक चलने के लिए उत्साहित करते हैं। उनके समर्पण और सेवा के द्वारा कलीसिया में एकता, विश्वास और सेवा की भावना निरंतर विकसित होती रहती है।
